अल्मोड़ा में कार खाई में गिरी, 11 माह के मासूम सहित तीन लोगों की मौत

Estimated read time 1 min read



अल्मोड़ा। ताकुला-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर बसौली के समीप गुरुवार को एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 11 माह के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी ताकुला पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि सभी लोग झिझाड़ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे।

मृतकों का विवरण
1. मंजू देवी पत्नी गोपाल राम (44), निवासी कांडें ताकुला।
2. दिनेश चंद्र पुत्र तिल राम (50)
3. रोहन पुत्र महेश आर्य (11 माह)

घायलों का विवरण
1. जया देवी पत्नी महेश(25) निवासी बागेश्वर।
2. गोपाल आर्य पुत्र शेर राम (50) निवासी कांडें (ताकुला)।
3. संजय(21) निवासी कांडें ताकुला।
4. महेश आर्य पुत्र जसवंत(25)
5. अर्जुन कुमार पुत्र केशव राम (36) निवासी दिल्ली।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours