राज्य आंदोलन के अग्रणी सेनानी दिवाकर भट्ट को हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

Estimated read time 0 min read

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी सेनानी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज दोपहर खड़खड़ी शमशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। उनके पुत्र ललित भट्ट ने उनकी चिता को मुख्याग्नि दी।

दिवाकर भट्ट के निधन पर आज हरिद्वार जनपद के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। भट्ट की अंतिम दर्शन एवं शव यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न जनपदों से आए राजनीतिक और सामाजिक दलों के कार्यकर्ता सहित आम लोग अंतिम यात्रा में शामिल रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर, विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद,विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह पंवार, मंत्री प्रसाद नैथानी, यूकेडी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, पूर्व अध्यक्ष यूकेडी काशी सिंह एरी, पूर्व दर्जधारी महेंद्र प्रताप, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान सहित भारी संख्या में लोगों ने नम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours