राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में होगी भव्य पदयात्रा — सीडीओ अनामिका

Estimated read time 0 min read





एमबीपीजी कॉलेज से तिकोनिया होते हुए हाइडिल गेट तक निकलेगी पदयात्रा

भीमताल । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आगामी 31 अक्टूबर को हल्द्वानी नगर में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को नगर निगम सभा कक्ष हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने दी। सीडीओ ने बताया कि पदयात्रा एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी से प्रारंभ होकर तिकोनिया–ठंडी सड़क–हाइडिल गेट तक जाएगी तथा पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित करेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से इस पदयात्रा को एक जनआंदोलन का रूप देना होगा ताकि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश स्थापित हो सके।
इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने भी राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन संबंधी तैयारियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, तथा युवा भारत नैनीताल की उप निदेशक डोल्वी तेवतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours