भीमताल व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Estimated read time 0 min read





भीमताल : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भीमताल इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को रामलीला मैदान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा व विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने की।
शपथ ग्रहण के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और अतिथियों का शॉल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के सदस्यों और स्थानीय व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला। समारोह में संगठन को और अधिक सशक्त व व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी राम पाल गंगोला, संगठन मंत्री हितेंद्र भासीन, जिला संयुक्त महामंत्री कौशलेंद्र भट्ट, मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह पटवाल, सह निर्वाचन अधिकारी पंकज उप्रेती तथा व्यापार मंडल प्रदेश पदाधिकारी अखिलेश सेमवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours