“योग का सूर्य विश्व पटल पर दीदिप्तिमान”: खेल मंत्री रेखा आर्याहल्द्वानी में शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ, फिट उत्तराखंड मिशन की आधारशिला बताया योग को

Estimated read time 0 min read





भीमताल । कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को हल्द्वानी के ऊंचा पुल, अमृत आश्रम क्षेत्र में आयोजित शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के बाद आज योग का सूर्य एशिया से लेकर अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक विश्व पटल पर दीदिप्तिमान हो रहा है। खेल मंत्री ने कहा कि योग अब केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए स्वास्थ्य का सार्वभौमिक संदेश बन चुका है। उन्होंने कहा कि योग ने सीमाओं, भाषाओं और संप्रदायों की दीवारें लांघकर इंसानियत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है।
रेखा आर्या ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योगासन को एक खेल स्पर्धा के रूप में शामिल किया जाना उत्तराखंड और पूरे देश के लिए गर्व की उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ओलंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी योगासन एक नियमित खेल विधा के रूप में सम्मिलित होगा।
मंत्री ने कहा कि “योग और रोग दोनों विलोम अर्थ वाले शब्द हैं। जहां योग है, वहां रोग नहीं हो सकता।” उन्होंने कहा कि फिट इंडिया और फिट उत्तराखंड अभियान की आधारशिला भी योग ही है, क्योंकि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राज्य और मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं।
रेखा आर्या ने लोगों से अपील की कि वे अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करें, ताकि समाज शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ और सशक्त बन सके। कार्यक्रम में हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, शांति योगधाम संस्था के संस्थापक दर्शन सिंह बोरा, विजयलक्ष्मी बोरा, भुवन भट्ट, पलक चौरसिया, खुशी सोनकर, प्रेम बोरा, महेंद्र रावत, दीपक पांडे, मुकेश रघुवंशी, आशीष शर्मा, ममता पंत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours