राष्ट्रीय जू-जित्सु में भीमताल के खिलाड़ियों का दमखम, दो कांस्य पदक जीत बढ़ाया मान

Estimated read time 1 min read





भीमताल। जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, गोलापार में 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता में भीमताल की औरो मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में भीमताल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ी आरोह कुलेठा ने अंडर-12, 28 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया, जबकि गजेंद्र प्रताप बिश्नोई ने अंडर-12, 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
अकादमी के खिलाड़ी इससे पूर्व भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं, जिससे क्षेत्र में मार्शल आर्ट्स के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है।
इस अवसर पर कोच सिंहान और हिमांशु कुलेठा ने कहा कि जू-जित्सु और कराटे जैसे खेल आत्मरक्षा के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मसंयम का विकास करते हैं।
खिलाड़ियों की सफलता पर जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रेंशी विनय जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया सहित शहर के गणमान्य लोगों ने विजेता खिलाड़ियों, कोच सिंहान, हिमांशु कुलेठा और सेंसाई अनीता बोरा को शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours