खर्चे का हिसाब मांगने पर पुत्र ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

Estimated read time 1 min read

नैनीताल। खर्चे का हिसाब मांगने और बार-बार ताना देने से गुस्साए एक पुत्र ने बांस के डंडे और लोहे का पट्टे से मार-मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार हत्या में प्रयंक्त खून से सना बांस का डंडा और लोहे का पट्टा अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

कल शनिवार को भवाली पुलिस को सूचना मिली की भवाली के पास नगारी गांव में एक व्यक्ति ने अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने बताया कि सचिन सदा शंकर (30) ने गुस्से में आकर अपने पिता राजकुमार सदा शंकर (65) की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। पुलिस ने सचिन सदा शंकर को घटनास्थल पर ही पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य संकलन एकत्र किए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सने बांस के डंडे और लोहे के पट्टे को कब्जे अपने कब्जे में लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की भतीजी रीना सदा शंकर की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में धारा धारा 103 (1) BNS में आरोपी सचिन सदा शंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने पिता राजकुमार सदा शंकर का इकलौता बेटा है तथा पिता के साथ मकान के एक हिस्से में रहता था। वर्ष 2016 में उसकी मां की मृत्यु हो गई थी, जिसका जिम्मेदार भी वह अपने पिता की लापरवाही को मानता था। उसके पिता बेरोजगार होने के कारण उसको बार-बार टोकते और डांटते रहते थे। घटना से पूर्व भी उसके पिता उससे खर्च के लिए दिए गए 40 हजार रुपयों का हिसाब मांग रहे थे। हिसाब मांगने के कारण दोनों का आपस में झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर उसके द्वारा अपने पिता की डंडे व लोहे के पट्टे से मार-मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours