विद्यालय वार्षिक उत्सव में गूंजा शिक्षा का संदेश, नौलिया परिवार के योगदान को मिला सम्मान

Estimated read time 1 min read





भीमताल। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैडागांव, ग्राम पंचायत कुकना में आज वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि मदन सिंह नौलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यालय के विकास में नौलिया परिवार के ऐतिहासिक योगदान को विशेष रूप से याद किया गया। बताया गया कि मदन सिंह नौलिया के दादाजी स्वर्गीय रूद्र सिंह नौलिया ने कई वर्षों तक भवन विहीन विद्यालय को अपने घर में संचालित करवाकर शिक्षा की अलख जगाई। इसके पश्चात उनके पुत्र ध्यान सिंह नौलिया द्वारा जूनियर विद्यालय की भवन व्यवस्था सुनिश्चित की गई और विद्यालय को हाई स्कूल स्तर तक उच्चीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने नौलिया परिवार के इस योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्य समाज के लिए उदाहरण हैं और आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के महत्व को समझने तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। समारोह का समापन शिक्षा के प्रति जागरूकता और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प के साथ किया गया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours