23 अप्रैल को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

Estimated read time 1 min read

नरेंद्रनगर। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट गुरूवार 23 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे तथा तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा मंगलवार 7 अप्रैल से शुरू होगी।

आज वसंत पंचमी को नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि तय हुई। राजमहल में आज प्रातः साढ़े दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हुआ। दोपहर बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह की उपस्थिति में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना तथा महाराजा की जन्मकुंडली देखने के पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की। इससे पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधियों ने गाडू घड़ा तेलकलश राजमहल के सुपुर्द किया।

इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, रावल अमरनाथ नंबूदरी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती व विजय कप्रवाण, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, प्रह्लाद पुष्पवान, धीरज मोनू पंचभैया, महेंद्र शर्मा, देवीप्रसाद देवली, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, नीलम पुरी दिनेश डोभाल, राजपाल जड़धारी, डा. विनीत पोस्ती, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी, पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल, विनोद डिमरी, सचिव भगवती डिमरी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी , निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, संजय भट्ट, विश्वनाथ, राजगुरु माधव नौटियाल, स्वास्तिक नौटियाल हरीश डिमरी, पीतांबर मोल्फा, दिनेश डिमरी, हेमंत डिमरी सुधीर डिमरी, मुकेश डिमरी, सुभाष डिमरी, संदीप डिमरी सहित श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

बीकेटीसी ने शुरू की यात्रा तैयारियांः हेमंत द्विवेदी

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर श्रद्धालुओं को बधाई दी और चारधाम यात्रा का भी आमंत्रण दिया।

उन्होंने कहा कि कपाट खुलने की तिथि तय होते ही बीकेटीसी ने यात्रा तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही यात्रा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जायेगा शीतकालीन यात्रा के साथ-साथ आगामी चारधाम यात्रा तैयारियों पर फोकस रहेगा।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours