एसडीएम ने सिडकुल और बाजार का निरीक्षण किया
भीमताल । मानसून शुरू होने से पहले सोमवार को एसडीएम केएन गोस्वामी ने भीमताल नगर क्षेत्र में नालों की सफाई कराने को लेकर सिंचाई विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने सिडकुल क्षेत्र में नालों की सफाई कराने को कहा। उन्होंने नाले में सीवर डालने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही बिरला संस्थान के नालों, जगदंबा कालोनी में जलभराव की समस्या हल करने के लिए नालों की गहराई बढ़ाने को कहा। एसडीएम ने मल्लीताल बाजार और ब्लॉक रोड पर भी जलभराव की समस्या हल करने के लिए समय से नालों की सफाई कराने निर्देश सिंचाई विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों को दिए हैं। एसडीएम ने खुटानी नाले के पास अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई की बात कहीं है। इस दौरान ईओ उदयवीर सिंह, एसडीओ सुमित मासीवाल, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, सभासद शुभम नैनवाल, पंकज जोशी, सतीश टम्टा आदि शामिल रहे।

+ There are no comments
Add yours