भवाली में विकास व सांस्कृतिक संरक्षण के लिए जिलाधिकारी वंदना का जताया आभार

Estimated read time 0 min read





पारंपरिक ‘ऐपन’ बोर्ड बने इलाके का आकर्षण, संगठनों ने सराहा योगदान

भीमताल : भवाली में विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए जिलाधिकारी वंदना के प्रयासों को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों ने उनका आभार व्यक्त किया। होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल और भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनकी कार्यशैली और दूरदर्शिता की प्रशंसा की। जिलाधिकारी वंदना ने नवंबर में अपने दौरे के दौरान भवाली के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास के कई प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। इनमें नगर क्षेत्र की दुकानों में पारंपरिक कुमाऊंनी कला ‘ऐपन’ से सजाए गए बोर्ड प्रमुख हैं, जो न केवल स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन गए हैं। संगठनों ने हरसौली मार्ग पर क्षतिग्रस्त दीवार की त्वरित मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृति तथा कैंची बायपास निर्माण के लिए वन विभाग से एनओसी प्राप्त कराने में भी जिलाधिकारी की सक्रिय भूमिका की सराहना की। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने जिलाधिकारी की कार्यशैली को ‘बेहद नवोन्मेषी और दूरदर्शी’ बताते हुए कहा कि उनकी इनोवेटिव सोच से क्षेत्र के विकास को मजबूती मिली है।
इस मौके पर होटल एसोसिएशन महासचिव कैलाश सुयाल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, भाजपा जिला मंत्री प्रकाश चंद्र आर्य, अधिवक्ता शिवांशु जोशी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours