मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, श्रीलंका टापू में किया स्थलीय निरीक्षण

Estimated read time 0 min read





भीमताल : उपजिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी रेखा कोहली ने मंगलवार को लालकुआं तहसील के अंतर्गत आने वाले दूरस्थ क्षेत्र श्रीलंका टापू (बिंदुखत्ता) का भ्रमण किया। आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए यह निरीक्षण किया गया, जिसमें वन, सिंचाई, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, जल संस्थान, खाद्य आपूर्ति, बाल विकास व राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान खाद्य पूर्ति निरीक्षक ने अवगत कराया कि क्षेत्र में अगस्त माह तक का राशन पहले ही वितरित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तीन माह की जीवन रक्षक औषधियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गई हैं। स्थानीय लोगों ने उठाई समस्याएं भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के समक्ष श्रीलंका टापू में शीघ्र बिजली आपूर्ति की मांग की। इसके अलावा गौला नदी के कटाव को रोकने हेतु तटबंध निर्माण व श्रीलंका टापू से डोराडाम तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग भी रखी गई। इस पर उपजिलाधिकारी ने वन क्षेत्राधिकारी गौला को शीघ्र आगणन तैयार करने के निर्देश दिए।
चिकित्सा शिविर में 57 मरीजों का उपचार, 72 पशुओं को दी गई दवाएं
इस मौके पर स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. लव पांडे ने बताया कि शिविर में कुल 57 लोगों की जांच कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु धर्मशक्तू ने 72 पशुओं के लिए आवश्यक दवाएं वितरित कीं। निरीक्षण के दौरान डॉ. ऋचा शुक्ला, डॉ. किशन गुप्ता, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह, बाल विकास सुपरवाइज़र मनीषा आर्या, लो.नि.वि. से राजेश जोशी, सिंचाई विभाग से अविनाश दानू, जल संस्थान से राहुल चौहान, खाद्य विभाग से मोहित कठायत, कानूनगो मोहित बोरा, राजस्व निरीक्षक मनोज, पशुधन प्रसार अधिकारी राजेश यादव व राजस्व उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद्र और लक्ष्मी नारायण यादव भी उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours