ट्रांसफर के लिए सिफारिश लगाने वाले शिक्षकों-कर्मिकों की अब खैर नहीं

Estimated read time 1 min read

देहरादून। शिक्षा विभाग अपने मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण/सम्बंद्धीकरण के लिए विभिन्न स्तरों से सिफारिश करने वाले शिक्षक-कर्मिचारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि नए शिक्षक-कार्मिकों, जिनका परवीक्षाकाल अवधि भी पूर्ण नहीं हुई है, के द्वारा अपने मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण/सम्बंद्धीकरण के लिए विभिन्न स्तरों से सिफारिश की जा रही है। साथ ही प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों-कार्मिकों द्वारा भी प्रतिनियुक्ति स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण/सम्बद्धीकरण हेतु विभिन्न स्तरों से अपने आवेदन संदर्भित करवा रहे हैं, जिससे शासकीय कार्यों में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। यह स्थिति अत्यंक खेजदनक होने के साथ ही कर्मचारी आचरण नियमावली के विरूद्ध है। ऐसे शिक्षकों-कार्मिकों का चिन्हीकरण करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही की जानी आवश्यक है।

अतः प्रत्येक स्तर पर ऐसे शिक्षकों कार्मिकों को चिन्हित करते हुये सम्बन्धित के विरूद्ध अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु सम्बन्धित नियुक्ति अधिकारी को संस्तुति करने के साथ ही सूचना की एक प्रति महानिदेशक को उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours