राज्य आंदोलन के पुरोधा दिवाकर भट्ट का निधन

Estimated read time 0 min read

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे। आज उन्होंने हरिद्वार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। भ्ट्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है।

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापकों में शामिल थे। फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर भट्ट ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन का नेतृत्व किया था।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट की सादगी, नेतृत्व और जनता के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

गोदियाल ने जताया शोक
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेट के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोदियाल ने कहा कि भट्ट का निधन राज्य के लिए अपर्णिय क्षति है। उन्होंने अपने जीवनकाल में जनहित, सामाजिक न्याय और विकास के मुद््दों को हमेशा प्राथमिकता दी। उनकी सरलता, मिलनसार स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण किया जाएगा।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours