लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया स्पोर्ट्स डे

Estimated read time 1 min read





भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में स्पोर्ट्स डे धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल ठीक आठ बजे विद्यालय के मुख्य गेट से क्रॉस कंट्री दौड़ का आगाज हुआ। इसमें कक्षा नौवीं व दसवीं के बालक वर्ग में विभिनि सिंह प्रथम, गौरव बिष्ट द्वितीय तथा सुधाकर पाण्डे तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दिव्या चड्डा प्रथम, मुमलिका भंडारी द्वितीय व कुमकुम तीसरे स्थान पर रहीं।
इसी क्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं बालक वर्ग में सौरभ सिंह प्रथम, व्यास मेडेवाल द्वितीय तथा कार्तिक खत्ता तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पल्लवी सिंह चौहान प्रथम, हर्षिता पन्त द्वितीय एवं सृष्टि प्रिय्रा विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। मैदान पर आयोजित मुख्य प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सब जूनियर वर्ग की 80 मीटर दौड़ बालक वर्ग में देवांश बिष्ट प्रथम, रघुवीर बिष्ट द्वितीय एवं आयुष कुमार तृतीय रहे। जूनियर वर्ग की लड़कियों में अविरल पन्त प्रथम, बालक वर्ग में नितिन ह्यांकी द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग की लॉन्ग जंप में बालक वर्ग से अभ्युदय आर्या और सार्थक दत्त ने तथा बालिका वर्ग से सृष्टि सागरिका और दृष्टि डंगवाल ने बाजी मारी।
मध्याह्न सत्र में आयोजित स्प्रिंट, बोरा रेस, सैक रेस, मिक्स रिले, क्रिकेट बॉल थ्रो, ट्रिपल जंप, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर दौड़ में बालक एवं बालिका वर्ग से संजीव चौधरी, रिन्सिका ईसा, कार्तिक राणा, दिव्या एन्थिल, मानव जोशी, अनुष भंडारी, रायन गुप्ता सहित अन्य प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सीनियर वर्ग में सौरभ सिंह व पल्लवी सिंह चौहान को बेस्ट एथलीट अवॉर्ड से नवाजा गया। हाउस प्रतियोगिता में हिमालय हाउस एवं जूनियर वर्ग में नीलगिरि हाउस चैम्पियन रहे। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.एस. नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी छात्रों के उत्साह एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
अंत में विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours