दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था, मतदान में होगी सक्रिय भागीदारी

Estimated read time 1 min read





जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक विकासखण्ड में सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत नैनीताल जनपद में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और पुनः उनके घर सुरक्षित पहुँचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने बताया कि प्रत्येक विकासखण्ड में सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो अपने-अपने क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्य करेंगे।सहायक नोडल अधिकारी
विकासखण्ड हल्द्वानी राहुल चंद्र आर्य एवं संजय सिंह बिष्ट, विकासखण्ड कोटाबाग पूजा भट्ट एवं योगेश कुमार पांडे,विकासखण्ड भीमताल रवि एवं दिनेश सिंह बिष्ट, विकासखण्ड रामनगर मंजुल राणा एवं जसविंदर सिंह है।
इन अधिकारियों के साथ सहायक स्टाफ की भी तैनाती की गई है, जो समन्वय स्थापित कर दिव्यांग मतदाताओं को निर्बाध, सुरक्षित और सम्मानजनक मतदान का अवसर प्रदान करेंगे। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु पूर्ण संवेदनशीलता, तत्परता और सहयोगात्मक भावना से कार्य करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours