संस्कृति मंत्रालय की विशेष सचिव ने यूकॉस्ट और प्रस्तावित साइंस सिटी स्थल का किया निरीक्षण

Estimated read time 1 min read

देहरादून। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार रंजना चोपड़ा ने आज उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून तथा प्रस्तावित साइंस सिटी स्थल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने उनका स्वागत किया तथा परिषद की विज्ञान-आधारित योजनाओं, नवाचारों और राज्य में संचालित प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने परिषद द्वारा राज्य में किए जा रहे अनुसंधान, विज्ञान प्रसार तथा सामाजिक-तकनीकी पहलों से भी अवगत कराया।

चोपड़ा ने प्रस्तावित साइंस सिटी परियोजना के विभिन्न घटकों की जानकारी प्राप्त की और इसके भविष्यगत महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राज्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यूकॉस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

इस अवसर पर उनके द्वारा परिषद परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर यूकॉस्ट के वैज्ञानिक जी. एस. रौतेला, डॉ. डी. पी. उनियाल, अमित पोखरियाल, ओ. पी. नौटियाल, डॉ. पियूष जोशी सहित सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours