धारी ब्लॉक के दुदुली ग्रामसभा में हर घर पहुंची सौर ऊर्जा, ग्रामीणों ने प्रधान का जताया आभार

Estimated read time 0 min read





भीमताल। धारी विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा दुदुली के अम्दों तोक में ग्राम प्रधान गणेश बेलवाल द्वारा राज्य वित्त की धनराशि से प्रत्येक घर में सौर ऊर्जा (सोलर लाइट) का वितरण किया गया। इस पहल से ग्रामीणों को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिली है।
ग्राम प्रधान द्वारा की गई इस पहल से क्षेत्र में रात्रिकालीन रोशनी की सुविधा सुदृढ़ हुई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले अंधेरे के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन सोलर लाइट लगने से अब स्थिति बेहतर हुई है।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान गणेश बेलवाल के इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही ग्रामीणों ने अपेक्षा जताई कि अन्य ग्रामसभाओं में भी ग्राम प्रधान राज्य वित्त की धनराशि का उपयोग कर प्रत्येक घर में सोलर लाइट की व्यवस्था करें, ताकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का लाभ मिल सके।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours