तीन करोड़ से अधिक की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

देहरादून। STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट और किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने किच्छा के आजाद नगर चौकी क्षेत्र से नशा तस्कर सहनवाज पुत्र इस्तेखार उम्र 36 वर्ष निवासी बहेड़ी को 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदा हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3.10 करोड़ रुपए है।

सहनवाज ने बताया कि उसने ये हीरोइन बरेली निवासी भइया नामक शख्स से ली थी तथा इस हीरोइन को वह हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने के लिए जा रहा था।सहनवाज उर्फ मामू कुमाऊं में हीरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है। ड्रग पैडलरों में इसके द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन की बहुत डिमांड थी। माना जाता है कि इसके द्वारा कुमाऊं में सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की होती थी। इसीलिए कुमाऊं के ड्रग पैडलरों की ये पहली पसंद था। STF एंटी नार्कोटिक्स यूनिट लगभग 2 साल से इसके पीछे लगी थी।

सहनवाज, बरेली से भइया नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदता था। अक्सर भइया की तरफ से एक लड़का हेरोइन डिलिवरी के लिए आता था, जिसका नाम अभियुक्त नहीं जनता लेकिन उसने इस हेरोइन सप्लायर की उपलब्ध फोटो के आधार पर उनकी पहचान की । STF एंटी नार्कोटिक्स यूनिट द्वारा भइया और उसके डिलीवरी एजेंट की जोर-शोर से तलाश की जा रही हैं।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours