SGRRU का NSS का सात दिवसीय विशेष शिविर आज से शुरू

Estimated read time 0 min read

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा खुड़बुड़ा बिंदल क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता एवं गंगा सफाई इत्यादि के क्षेत्र में 7 दिन तक विशेष कार्य किया जाएगा

विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. कुमुद सकलानी एवं कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर द्वारा शिविर स्थल के लिए स्वयंसेवियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवियों के लिए आज विश्व मोटापा दिवस के उपलक्ष्य में विशेषज्ञों द्वारा एक व्याख्यान का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से प्रख्यात चिकित्सक डॉ. वाणी शर्मा उपस्थित रहीं।

शाम के समय स्वयंसेवियों द्वारा शिविर स्थल पर साफ सफाई का कार्य संपन्न किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक सोम, डॉ. गीता रावत समेत 50 स्वयं सेवी भी उपस्थित रहे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours