अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के द्वितीय दिवस योग, सांस्कृतिक संवाद व वैज्ञानिक भ्रमण पर केंद्रित

Estimated read time 1 min read





भीमताल। मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में हार्मिटेज, यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, नैनीताल में 9 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का द्वितीय दिवस उत्साहपूर्ण गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अतिथि राज्य बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, वैशाली एवं बेगूसराय से आए 35 युवाओं के साथ दो ग्रुप लीडर — मुजफ्फरपुर से चंदन एवं वैशाली से श्वेता — सहित कुल 37 प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं।
द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः योग सत्र से हुई। इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों को कैंची धाम, हनुमानगढ़ी तथा आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (एरीज) का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।एरीज में पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के सदस्य कमल सिंह एवं मोहित सिंह पवार द्वारा संस्थान की कार्यप्रणाली एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं वरिष्ठ वैज्ञानिक वीरेंद्र यादव ने प्रतिभागियों को 1.04 मीटर संपूर्णानंद टेलीस्कोप के विषय में जानकारी दी, जिसे युवाओं ने विशेष रुचि के साथ समझा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उप निदेशक डॉल्वी तेवतिया द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया गया।
सायंकालीन सत्र में संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने भाग लेकर एक-दूसरे के राज्यों की संस्कृति, परंपराओं एवं लोक कलाओं से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में पुष्कर दानू एवं अजय कोहली का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने जानकारी दी कि आगामी दिवस प्रतिभागियों को नैना पीक ट्रैकिंग एवं स्नो व्यू का भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें केएमवीएन द्वारा स्नोव्यू तक रोपवे सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours