भीमताल में एडीएम ने किया निरीक्षण
भीमताल (नैनीताल)। एडीएम विवेक राय और एसडीएम नवाजिश खलीक ने बृहस्पतिवार को भीमताल के गोरखपुर क्षेत्र में बनाई जा रही सीसी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसी रोड की गुणवत्ता सही नहीं मिलने और अन्य अनिमितताएं मिलने पर एडीएम ने ईओ, जेई और ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सीसी रोड का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ नहीं होना सरकारी पैसों का दुरुपयोग करना है। उन्होंने जेसीबी से सीसी रोड को तोड़कर दोबारा गुणवत्ता के साथ बेहतर सीसी रोड बनाने को कहा। एडीएम ने कहा कि एक व्यक्ति की ओर से शिकायत करने पर निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में निर्माण कार्य में कमियां पाई गई है। एडीएम ने कहा कि दोबारा रोड का काम गुणवत्ता के साथ नहीं करने पर कार्यवाही करने को कहा है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने ईओ को गुणवत्ता के साथ नगर क्षेत्र में विकास कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।

+ There are no comments
Add yours