स्कूली बच्चों ने दिखाई निपुण प्रतियोगिता में प्रतिभा

Estimated read time 0 min read





भीमताल। मेहरागांव स्थित बीआरसी सभागार में छात्रों की विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय निपूण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन उप शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रत्येक संकुल से विजयी होकर आए प्रतिभागियों ने शिरकत की । आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय खूपी के छात्र शिवांश बल्लभ ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि प्राथमिक विद्यालय रोशिल मल्ला के हर्ष जोशी ने दूसरा तथा भदयूनी के छात्र नीरज पलडिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में महेंद्र कुमार, कमल किशोर ,उमेश चंद्र , तनुजा बेलवाल , भावना मिश्रा, अजय परगाई, जगदीश प्रसाद, चित्रेश आदि ने सहयोग दिया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours