भीमताल। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोहित भाटिया के नेतृत्व में शुक्रवार को मल्लीताल कोतवाली में कांग्रेस नेता, तथाकथित महिला और एक पूर्व विधायक के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी गई। मोर्चा ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एससी मोर्चा ने आरोप लगाया कि यह पूरा प्रकरण अनुसूचित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने और भाजपा के वरिष्ठ नेता की छवि धूमिल करने की सुनियोजित कोशिश है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

+ There are no comments
Add yours