जंगलिया गांव में सपना आजीविका ग्राम संगठन की बैठक, झाड़ी कटान व सोलर लाइट की मांग

Estimated read time 1 min read





भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में सपना आजीविका ग्राम संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं द्वारा लेन-देन, आय-व्यय पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पूर्व में लिए गए ऋण की धनराशि भी जमा की गई।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने की। उन्होंने संगठन की सभी सदस्यों से नियमित रूप से बैठकों में भाग लेने और समय पर धनराशि जमा करने की अपील की। बैठक में ग्रामीण महिलाओं द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जंगलों एवं रास्तों के किनारे जगह-जगह झाड़ियां उग आने से जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। महिलाओं ने वन विभाग से सरकारी इमारतों, विद्यालयों तथा जंगल क्षेत्र में झाड़ी कटान कराए जाने की मांग की।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्र में कम से कम 50 सोलर लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि उक्त समस्याओं को उन्होंने पूर्व में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष भी रखा था, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है।
बैठक में पीआरपी न्याय पंचायत थपलिया मेहरा गांव से मीना कुल्याल, रमा देवी, मुन्नी देवी, सरिता पलड़िया, कमला देवी, रमा कुल्याल, लीला कुल्याल, रेखा पलड़िया, मंजू रावत, उमा देवी, तुलसी पोखरिया, रिप परियोजना से मीना देवी सहित संगठन की सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours