संस्कृत अकादमी की द्वि-दिवसीय प्रतियोगिता सम्पन्न, राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल ओवरऑल विजेता






भीमताल । उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु 14 व 15 नवम्बर को अटल उत्कृष्ट लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल में द्वि-दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन खंड संयोजक द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं में विकासखंड स्तर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जानकारी के अनुसार अकादमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में वाद–विवाद, भाषण, समूह गान, श्लोक वाचन एवं संस्कृत नाट्य मंचन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गईं। दो दिन तक चले कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने संस्कृत भाषा में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी।
प्रतियोगिताओं के समग्र परिणाम के आधार पर अटल उत्कृष्ट लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल को ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि विभिन्न वर्गों में अन्य विद्यालयों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। निर्णायक मण्डल ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में अध्यापकों एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours