साह का सक्रिय संपर्क अभियान तेज, बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं से समर्थन जुटाया

Estimated read time 1 min read





कहा— अधिवक्ता हित सर्वोच्च, चुनावी अभियान पूरी तरह अधिवक्ता-केंद्रित

भीमताल। उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नैनीताल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नीरज साह ने मंगलवार को विभिन्न न्यायालयों में अधिवक्ताओं से व्यापक संपर्क साधा। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से चुनावी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विधिक व्यवस्था से जुड़ी उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को अस्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, जिसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत मानी जाएगी। मतगणना 9 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है। इन तारीख़ों को ध्यान में रखते हुए नीरज साह ने खटीमा सहित उधमसिंहनगर के विभिन्न न्यायालयों में जाकर सहकर्मी अधिवक्ताओं से जनसंपर्क कर समर्थन मांगा और अपनी कार्ययोजना साझा की।
साह ने कहा कि इस बार का चुनाव अधिवक्ताओं की उपेक्षित समस्याओं और उनके भविष्य की दिशा तय करने वाला होगा। उन्होंने दावा किया कि उनका चुनावी अभियान अधिवक्ताओं की आवाज़ को और अधिक मजबूती देगा और अधिवक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। संपर्क कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता दीपक रुवाली, लखविंदर सिंह, विवेक जोशी, परवीन, श्रेयश चतुर्वेदी, पुष्कर सिंह, गौरव बिष्ट, अवधेश मौर्य, पूजा अग्रवाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours