रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के दुर्गाधार चोपता क्षेत्रांतर्गत कुंडा दानकोट के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
कल 07 मार्च 2025 की देर रात्रि को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि दुर्गाधार चोपता के पास एक स्कूटी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पोस्ट रतूड़ा से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत के बाद तीनों व्यक्तियों को खाई से निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया, जहां डाक्टरों ने तीनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों के नाम
1- अंकित पुत्र प्रताप लाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी गुनियाल पोखरी, रुद्रप्रयाग
2- टीटू पुत्र राकेश लाल, उम्र- 23 वर्ष, निवासी कुंडा दानकोट, रुद्रप्रयाग
3- संदीप, उम्र- 27 वर्ष, निवासी बरसील, रुद्रप्रयाग

+ There are no comments
Add yours