दुःखदः रोडवेज की बस खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

Estimated read time 1 min read

भीमताल। भीमताल क्षेत्रान्तर्गत आमडाली के पास उत्तराखंड रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। बस में कुल 29 लोग सवार थे। एसडीआरएफ ने मृतकों के शवों और घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर आमडाली के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों (दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चे) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने घायलों को रेस्क्यू किया गया और चारों शवों को जिला पुलिस के सुपर्द किया। हादस में 11 लोग सामान्य घायल हैं, जिन्हें निकट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, गम्भीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से ₹2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹3 लाख दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours