समीक्षा अधिकारी की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1742 में से 654 अभ्यर्थी हुए शामिल

Estimated read time 0 min read





भीमताल : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा आयोजित महाधिवक्ता कार्यालय उच्च न्यायालय नैनीताल में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा रविवार को हल्द्वानी नगर के चार परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक चली। इस संबंध में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 1742 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से केवल 654 अभ्यर्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। चारों परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई थी। नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समयानुसार एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours