सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी भावभीनी विदाई, नव नियुक्त शिक्षकों का हुआ स्वागत

Estimated read time 1 min read





उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन शाखा रामगढ़ ने किया सम्मान समारोह

भीमताल : उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन शाखा रामगढ़ के तत्वावधान में सोमवार को विकासखंड से सेवा निवृत्त हुए शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में पूरन चंद्र दुर्गापाल, जगदीश चंद्र, पुष्पा पांडे, चंपा आर्या एवं सत्येश्वरी को माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड में हाल ही में नियुक्त शिक्षकों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, सहायक विकास अधिकारी रामगढ़ वर्मा, नैनीताल जिला शाखा के अध्यक्ष मनोज तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन बिष्ट, जिला मंत्री बंशीधर कांडपाल तथा कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र टम्टा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को नवाचार एवं समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि वर्तमान में सरकारी विद्यालयों की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से तय की गई छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति की समय-सीमा से स्पष्ट होता है कि सरकारी स्कूलों के प्रति शासन का नजरिया सकारात्मक नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर इन विद्यालयों को बचाने की दिशा में प्रयास करें। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मदन मोहन बिष्ट, जिला मंत्री बंशीधर कांडपाल, जिला कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र टम्टा सहित कई वक्ताओं ने विभागीय गतिविधियों एवं शिक्षकों की समस्याओं पर अपने विचार रखे।
ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत पांडे, मंत्री शिवराज सिंह एवं कोषाध्यक्ष सुशील कुमार ने सभी शिक्षकों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रश्मि वर्मा, विनोद जोशी, भुवन बधानी, महेंद्र जीना, भुवन जोशी, नंदलाल, अंजू टम्टा, पूरन घुड़दौड़ा, दीपा कर्नाटक, अंजू बिष्ट सहित दर्जनों शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours