हल्द्वानी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Estimated read time 1 min read





भीमताल : हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया। कुसुमखेड़ा, हनुमान मंदिर, कोल टैक्स चौराहा और काठगोदाम क्षेत्र में सड़क किनारे नापजोख कर अतिक्रमण चिन्हित किए गए। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों व भवन स्वामियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन जेसीबी मशीन लगाकर कार्रवाई करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी।निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर भवन स्वामियों द्वारा चिन्हित सीमा से आगे अवैध निर्माण करते हुए पाया गया, जिस पर ADM ने नाराजगी जताई और तत्काल निर्माण हटाने का आदेश दिया। साथ ही लोनिवि अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से पूरा किया जाए, ताकि जनता को जल्द सुविधा मिल सके।

आईसक्रीम फैक्ट्री में मिलावटखोरी पकड़ी

इसी बीच देर सांय प्रशासन की टीम ने आवास विकास के पास एक आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री में एक्सपायरी केमिकल, घटिया गुणवत्ता की सामग्री और नकली ब्रांड के स्टीकर चिपकाकर आइसक्रीम तैयार की जा रही थी। फैक्ट्री में गैस रिफिलिंग के उपकरण भी पाए गए। मौके पर फूड सेफ्टी, विद्युत विभाग, जल संस्थान और जीएसटी विभाग के अधिकारियों को बुलाकर सैंपलिंग कराई गई। तत्काल फैक्ट्री को सील करने और संचालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में भारी गंदगी भी मिली, जिसे देखकर ADM ने तुरंत सफाई कराने के आदेश दिए। कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी राहुल साह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours