कनिष्ठ प्रमुख में नाम वापस लेने से रागिनी बनी निर्विरोध
भीमताल(नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक से मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख पद और ज्येष्ठ प्रमुख पद पर किसी भी प्रत्याशी की ओर से नामांकन वापस नहीं लिया गया। जबकि कनिष्ठ प्रमुख में सावित्री शर्मा के नाम वापस लिए जाने पर रागिनी आर्या निर्विरोध कनिष्ठ प्रमुख चुनी गई। भीमताल में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा से डॉ. हरीश बिष्ट और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु पांडे चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही ज्येष्ठ प्रमुख पद पर उमेश पलड़िया और चिराग बोरा चुनाव लड़ रहे हैं।

+ There are no comments
Add yours