सड़क चौड़ीकरण को लेकर भेजे गए नोटिस
भीमताल । लोक निर्माण विभाग (पी डब्लू डी) के द्वारा रानीबाग से मोतियापाथर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर विभाग द्वारा भीमताल क्षेत्र के 150 से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए हैं। नोटिस मिलते ही लोगों को अब अपनी भूमि के दस्तावेज लोक निर्माण विभाग को जमा करने होंगे। विभाग की ओर से दस्तावेजों की जांच के बाद सही पाए जाने वाले लोगों को उनकी भूमि का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही सड़क पर अतिक्रमण करने वालों का अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एई विश्वमोहन गिरी ने कहा कि रानीबाग से मोतियापाथर तक 61 किमी सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। इसको लेकर अब नोटिस दिए जा रहे हैं। लोगों को अपनी नाप जमीन के दस्तावेज विभाग को दिखाने होंगे।

+ There are no comments
Add yours