भीमताल : सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ते हुए अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने भीमताल झील किनारे बाज, ऊतीस, पागर, शहतूत और मालू जैसे पौधे लगाकर जन्मदिन को यादगार बनाया।
इस मौके पर जिला प्रशासन, उद्यान विभाग, वन विभाग, मत्स्य विभाग, सिंचाई विभाग, नगर पालिका, ब्लॉक प्रशासन, हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन और ग्राफिक गेरा इको क्लब की टीम ने मिलकर झील संरक्षण का संदेश दिया। लगाए गए पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए। पूरन बृजवासी ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण सुरक्षित रहता है और झीलों व जल स्रोतों का संरक्षण होता है। कार्यक्रम में फरहा खान, नीरज जोशी, मोनू नौटियाल, दीपक पांडेय, शुभम प्रधान सहित कई लोग व अधिकारी मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours