मानदेय बढ़ाने की मांग पर जिला पंचायत गैंग मेटों का प्रदर्शन
भीमताल । विकास भवन भीमताल में बुधवार को राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के साथ जिला पंचायत के गैंग मेटों ने साल भर रोजगार और मानदेय बढ़ाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। गैंग मेटों ने जिला पंचायत पर गैंग मेटों का उत्पीड़न करने और उनको रोजगार और मानदेय से दूर करने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने कहा कि मंहगाई के दौर में जिला पंचायत के गैंग मेटों को सालभर रोजगार न देकर तीन महीने नौकरी पर रखा जा रहा है। साथ मानदेय भी 350 दिया जा रहा है। पनेरू ने कहा कि 500 का मानदेय देने के बजाए बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। पनेरू ने कहा कि गैंग मेटों को सालभर रोजगार और मानदेय 500 नहीं दिया गया तो जिला पंचायत कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पनेरू ने सीडीओ कार्यालय की प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से जिला पंचायत के अधिकारी को ज्ञापन भेजा। धरना प्रदर्शन में नीरज कुमार मोनू, केडी पलड़िया, खीमानंद बेलवाल, कुंदन सिंह रौतेला, पूरन सिंह भंडारी, राम किशन, उमेश शर्मा, राजेंद्र सिंह गजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

+ There are no comments
Add yours