श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. वाईपी रैवानी को विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले अनीस-उज-जमान गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव का दायित्व देख रहें थे।
मंगलवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए प्रो. वाईपी रैवानी को विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया। प्रो. रैवानी अपने विभागीय दायित्व का भी निर्वाहन करेगें।


+ There are no comments
Add yours