रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, सीडीओ ने की समीक्षा बैठक

Estimated read time 1 min read





भीमताल : जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में 21 मार्च को प्रस्तावित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने सहकारी बैंक सभागार, हल्द्वानी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जिन विभागों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे समय से और बिना किसी त्रुटि के पूरा किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाले सभी विभागीय स्टॉल का प्रदर्शन अगले दिन तक सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आयोजन को भव्य रूप देने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण कर मंच, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, एपीडी चंद्रा फर्त्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours