ग्राम पंचायत उधरा की भूमि विवाद पर प्रधान ने उठाई आवाज, कहा—विकास कार्यों में हो तेजी

Estimated read time 1 min read





भीमताल । ग्राम पंचायत उधरा (विकास खंड भीमताल) के ग्राम प्रधान मनोज चनौतिया ने जिलाधिकारी नैनीताल को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर ‘विकास द्वार’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत की भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की है। प्रधान मनोज चनौतिया ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत उधरा की मारी कस्साल तोक की भूमि पर स्वच्छता भवन निर्माण कार्य रुका हुआ है, क्योंकि उक्त भूमि से संबंधित कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह भूमि ग्राम पंचायत उधरा के स्वामित्व में है, जिस पर पंचायत द्वारा स्वच्छता भवन (25 शौचालय युक्त भवन) का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ कराने हेतु राजस्व विभाग व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं में बाधा न आए। प्रधान मनोज चनौतिया ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर पर सहयोग आवश्यक है, इसलिए भूमि विवाद का निस्तारण शीघ्र किया जाए।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours