ग्रामीणों ने घेरी रखी पुलिस चौकी
भीमताल । धारी पुलिस चौकी में रविवार की शाम ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चौकी का घेराव किया। क्षेत्र के हिमांशु कुमार, चिराग बिष्ट, हिमांशु बिष्ट ने आरोप लगाया कि पुलिस ने चोरी के मामले में पूछताछ के नाम पर उनको धारी पुलिस चौकी में बुलाकर मारपीट की। युवकों और ग्रामीणों ने धारी चौकी का घेराव के पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए सीओ को तहरीर दी। भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours