देहरादून की सुवर्णा सजवाण को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक

Estimated read time 1 min read

देहरादून। सुभाष नगर की निवासी सुवर्णा सजवाण को गृह मंत्री अमित शाह ने सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक समेत प्रशंसी पत्र से सम्मानित किया।यह पुलिस पदक इनको इनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा दिया गया था।

सुवर्णा सजवाण को यह पुरस्कार मिलने से उनके घर सुभाष नगर ,देहरादून और ससुराल कांसखेत,पौड़ी गढ़वाल में हर्ष का माहौल व्याप्त है।उनको यह सम्मान मिलने पर उनके पिता हरीश चंद्र सिंह रावत तथा माता सुरेशी रावत सहित सभी परिवारजनों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है।

सशस्त्र सीमा बल के 61 वें स्थापना दिवस पर सिलीगुड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सुवर्णा सजवाण को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। वर्तमान में, वह पटना में 40 वीं बटालियन एसएसबी की कमांडेंट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 2002 में सहायक कमांडेंट के पद पर एसएसबी में प्रथम कंबेटाइज्ड महिला अधिकारी के तौर पर शामिल होकर अपने करियर की शुरुआत की थी।
सशस्त्र सीमा बल में अपने 22 वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया, जिसमे मुख्यतः भारत नेपाल बॉर्डर ड्यूटी, ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण देना , बल मुख्यालय में कमांडेंट रिक्रूटमेंट के पद पर रहते हुए कई भर्तियों में अपना अमूल्य योगदान देना शामिल है। इन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया है।इन्होंने बल में महिलाओं को मुख्य धारा में जोड़ने हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाये।

वर्तमान में एसएसबी मुख्यतः भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा की रक्षा का कार्यभार देख रही है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours