पिकअप खाई में गिरी, ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत, चार स्कूली बच्चे घायल

Estimated read time 0 min read

पौड़ी। थलीसैण के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार बच्चे गंभीर घायल हो गए।

आज रसिया महादेव और ठाकुलसारी बड़ी के बीच एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार बच्चे गंभीर घायल हो गए। पौड़ी पुलिस ने चारों घायल बच्चों को ग्रामीणों की मदद से 108 के माध्यम से तत्काल बीरोखाल अस्पताल भिजवाया, जहां से एक बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे रामनगर रेफर कर दिया। एसडीएआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में तथा आसपास सर्चिंग की गई।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours