ओखलढुंगा में लगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर, 56 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Estimated read time 1 min read





भीमताल। विकास खण्ड भीमताल की न्याय पंचायत ओखलढुंगा में शनिवार को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। राजीव गांधी सेवा केन्द्र, रौशिल में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना तथा क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र नेगी ने स्वयं उपस्थित रहकर जनता की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में प्रतिभाग करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर के दौरान कुल 56 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनका तत्काल समाधान किया गया, जबकि 224 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में दर्जा मंत्री शान्ती महरा, क्षेत्र प्रमुख भीमताल डा. हरीश सिंह विष्ट, जिला पंचायत सदस्य, न्याय पंचायत ओखलढुंगा के समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता की। शिविर में लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम बताया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours