महिला की मौत से दहशत, 50 वनकर्मियों की गश्त, आदमखोर की तलाश तेज

Estimated read time 1 min read





बाघ के हमले के बाद एक्शन में वन विभाग, पिंजरे-ट्रैप कैमरे लगाए, परिजनों को 10 लाख की सहायता

भीमताल । ब्लॉक भीमताल की ग्राम पंचायत सूर्यागांव के तोक सूर्याजाला में शुक्रवार की शाम घास लेने गई महिला हंसी देवी की बाघ के हमले में मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। शनिवार को मृतका की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। डीएफओ आकाश गंगवार ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता के परिवार को दस लाख का चेक सौंपा। साथ ही विभाग की ओर से तीन पिंजरे लगाए गए हैं। वहीं 25 से ट्रैप कैमरे और टैंकुलाइज के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई हुई है। विभाग ने हमलावर का पता लगाने के लिए डीएनए सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजा है। डीएनए सैंपल रिपोर्ट के बाद भी पता चल पाएगा की हमला करने वाला बाघ था या तेंदुआ था। क्षेत्र में 50 से अधिक वन कर्मियों की टीम गश्त में लगी हुई है। ग्रामीणों के लिए वन विभाग की ओर से चारे की व्यवस्था की गई है। साथ ही सोलर लाइट भी लगाई जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र में बाघ और तेंदुए लगातार घूम रहे हैं। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने वन विभाग के अधिकारियों से आदमखोर को जल्द से जल्द पकड़ने को कहा है। साथ ही आदमखोर के पकड़े नहीं जाने तक गश्त जारी रखने को कहा है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भी डीएफओ को आदमखोर को पकड़ने के साथ पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने को कहा है। शनिवार को ग्रामीणों में वन्य जीव को लेकर दहशत देखने को मिली। नैनीताल डीएफओ आकाश गंगवार ने कहा कि मृतका के परिजनों को दस लाख का चेक सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिंजरे, ट्रैप कैमरे लगा दिए गए हैं। विभाग की टीम गश्त में है। साथ ही ट्रैकुलाइज के लिए भी डॉक्टर लगे हुए हैं। डीएफओ ने लोगों से अकेले घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की‌‌ है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours