विकासनगर। कटापत्थर में यमुना नदी में नहाते समय एक युवक नदी में डूब गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक मूल रुप से मुजफ्फर नगर का रहने वाला था।
21 वर्षीय सत्यम पुत्र श्यामवीर निवासी पुरवालियान मुजफ्फरनगर आज परिजनों के साथ कटापत्थर में यमुना नदी में नहाते समय डूब गया। स्थानीय पुलिस, जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की मदद से सत्यम को नदी से बाहर निकाला गया और सरकारी अस्पताल विकासनगर ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया। मृतक मूल रुप से मुजफ्फर नगर का निवासी था। वह बी.टेक का छात्र था। इन दिनों वह अपनी चाची के साथ गर्मियों की छुट्टियों में विकासनगर आया हुआ था।

+ There are no comments
Add yours