गोर्खाली सुधार सभा चन्द्रबनी शाखा के अध्यक्ष पदम शाही का शरीर पंचतत्व में विलीन

Estimated read time 0 min read

देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा चन्द्रबनी शाखा के अध्यक्ष पदम शाही का शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया। चन्द्रबनी स्तिथ श्मशान घाट पर उनके दोनों पुत्रों ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

चन्द्रबनी सेवला खुर्द सत्या शाही मार्ग निवासी पदम् शाही को कुछ दिन पहले बल्लूपुर के पास कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आयी थी। उन्हें पहले सिनर्जी अस्पताल और फिर बाद इन्द्रेश अस्पताल मे भर्ती कराया गया। कल 21 जनवरी को उन्होंने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

आज उनकी अंतिम यात्रा में मौजूद केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के साथ सभी शाखाओं के अध्यक्ष और पूरे गांव के ग्रामीण ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours