राजभवन गोल्फ कोर्स में गूंजे विजयी शॉट्स, समर्थ जैन बने ओवरऑल चैंपियन

Estimated read time 1 min read





राज्यपाल ने विजेताओं को किया सम्मानित, 177 खिलाड़ियों ने लिया टूर्नामेंट में हिस्सा

भीमताल : राजभवन गोल्फ क्लब, नैनीताल में तीन दिवसीय 20वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट रविवार को सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। देशभर से आए 177 गोल्फरों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन बने समर्थ जैन, जबकि नुसरत अब्बासी उपविजेता रहे।
रविवार को हुए समापन समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल व राजभवन गोल्फ क्लब के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजभवन गोल्फ कोर्स का यह टूर्नामेंट केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की संस्कृति, सौंदर्य और आतिथ्य भावना से जुड़ने का अवसर है। खिलाड़ियों में बेस्ट नेट विजेता सुधीर सिंह, बेस्ट नेट उपविजेता कर्नल संजीव पंत, सुपर वेटरन ग्रॉस कर्नल एस.सी. गुप्ता (विजेता), एस.के. सूरी (उपविजेता) और महिला वर्ग में डॉ. सृष्टि धौन (विजेता), शरण्या साह (उपविजेता), वेटरन ग्रॉस: जफर इकबाल (विजेता), नरोत्तम दास (उपविजेता) रहे। इसके अलावा सबसे होनहार गोल्फर मास्टर भव्य रतन रहे।
जूनियर वर्ग में दिखा जोश 15-17 वर्ष की आयु श्रेणी में अमायरा बजाज विजेता रहीं, जबकि ऐमीर उस्मानी उपविजेता बने। 12-14 वर्ष वर्ग में समृद्ध चंद ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं मेधांश बिष्ट उपविजेता रहे। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में रूशांक प्रताप सिंह सिजवाली विजेता और मोहम्मद माज मंसूर उपविजेता घोषित हुए। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन गोल्फ कोर्स को आमजन, खासकर स्कूली छात्रों के लिए भी खोला गया है, जिससे युवाओं में गोल्फ के प्रति रूचि बढ़ रही है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों की भागीदारी पर भी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि आने वाले वर्षों में इस टूर्नामेंट को और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा। समारोह में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव एवं गोल्फ क्लब के उपाध्यक्ष रविनाथ रामन, कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत, अपर सचिव एवं उपाध्यक्ष स्वाति एस. भदौरिया, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, सदस्य सुमित कुमार शादिजा, गोल्फ कैप्टन कर्नल विवेक भट्ट, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours