देहरादून से दस पदकों के साथ लौटे विजेता, आरोह कुलेठा ने जीते तीन स्वर्ण
भीमताल: राजधानी देहरादून में आयोजित तीसरी उत्तराखंड स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में औरों मार्शल आर्ट अकैडमी, भीमताल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में राज्यभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें भीमताल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे खास रहा। आरोह कुलेठा ने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। उन्होंने म्यूजिकल फॉर्म्स, लाइट कॉन्टैक्ट और किक लाइट श्रेणियों में स्वर्ण, जबकि पॉइंट फाइटिंग में कांस्य पदक हासिल किया। आरोह की इस शानदार उपलब्धि ने उन्हें आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित होने का अवसर भी दिलाया। वे लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं और कई वर्षों से मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण ले रहे हैं। गजेंद्र विश्नोई ने म्यूजिकल फॉर्म्स और पॉइंट फाइटिंग में दो रजत , जिगर जांगड़ा ने दोनों ही श्रेणियों में कांस्य पदक, नवनीत बोरा ने म्यूजिकल फॉर्म्स में कांस्य और पॉइंट फाइटिंग में रजत पदक अपने नाम किया।
इस सफलता पर अकैडमी के कोच सिहान हिमांशु कुलेठा, अनीता बोरा, विनोद लखेरा, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतियां सहित सभी अभिभावकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। कोच हिमांशु कुलेठा ने बताया कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का ही यह परिणाम है।

+ There are no comments
Add yours