अगले तीन घंटे भारी, सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट






भीमताल। उत्तराखंड मौसम विभाग ने मंगलवार शाम कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 2 सितम्बर को शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले ऑरेंज अलर्ट पर रहेंगे। इस दौरान मुनस्यारी, कोटद्वार, रानीखेत, खटीमा, काशीपुर, डीडीहाट, कपकोट, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, चौखुटिया समेत आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से लेकर बहुत तीव्र बारिश हो सकती है। साथ ही तेज आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और खुले स्थानों पर जाने से परहेज करें।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours