राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर हल्द्वानी में निकली भव्य पदयात्रा

Estimated read time 1 min read





देशभक्ति और एकता के संदेश से गूंजा शहर, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विद्यार्थी हुए शामिल

भीमताल । भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में जिला स्तरीय पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा लाल बहादुर शास्त्री ऑडिटोरियम, एम.बी. पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी से प्रारंभ होकर हाइडिल चौक, ठंडी सड़क मार्ग से होती हुई पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, युवा, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक अखंड भारत का निर्माण किया। उनके दृढ़ निश्चय और नेतृत्व के कारण आज भारत एकजुट और सशक्त राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में निर्मित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस अवसर पर एम.बी. कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अध्यक्ष उत्तराखंड मंडी परिषद डॉ. अनिल कपूर (डब्बू) ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि वे सच्चे अर्थों में लौह पुरुष थे, जिन्होंने देश को एक सूत्र में बाँधने का कार्य किया। सूचना विभाग की ओर से पंजीकृत सांस्कृतिक दलों — आंचल कला केंद्र, जन जागृति कला समिति और दिव्य ज्योति कला केंद्र — द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और एकता का संदेश देने वाले गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर (डब्बू), शंकर कोरंगा, सुरेश भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त परितोष वर्मा एवं उप निदेशक मेरा युवा भारत डॉल्बी तेवतिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, युवा और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours